झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

झारखंड सरकार ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उच्च न्यायालय के नए निर्माणाधीन भवन का लंबित कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दें : हेमंत सोरेन

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने अधिवक्ता राजीव कुमार द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।

मामले की अगली सुनवाई सात अक्टूबर को होगी। कुमार ने 2018 में नए उच्च न्यायालय के भवन के निर्माण कार्य में कथित विसंगतियों को उजागर करते हुए जनहित याचिका दायर की थी, जिसकी जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ सिलेंडर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें : सोरेन

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल