कांग्रेस ने उदित राज को असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस ने रविवार को अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस का नाम बदलकर असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस कर दिया तथा उदित राज को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसे भी पढ़ें: सीबीआई, ईडी निदेशकों के कार्यकाल बढ़ाने के लिए अध्यादेश पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीपीसीसी की कार्यकारी समिति, स्थायी आमंत्रितों और विशेष आमंत्रितों में अतिरिक्त व्यक्तियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

उन्होंने डीपीसीसी की सात जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष भी तत्काल प्रभाव से नियुक्त किए। डीपीसीसी में पांच स्थायी आमंत्रित और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए। सभी पूर्व विधायक डीपीसीसी की कार्यकारी समिति के पदेन सदस्य हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस ने अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस का नाम असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस कर दिया और उदित राज को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया। इसने निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सिंह के काम की भी सराहना की।’’

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला

 

रविवार को पार्टी ने बीना शांताराम को गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी नामित किया। कांग्रेस ने सम्राट रे को एनएसयूआई की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख भी नियुक्त किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर