बिना AAP के समर्थन के नहीं बन सकती नई सरकार, हरियाणा में फिर बोले अरविंद केजरीवाल

By अंकित सिंह | Sep 24, 2024

जैसे-जैसे हरियाणा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आज रानियां में रोड शो किया और लोगों को संबोधित भी किया। केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि हरियाणा के आपके इस बेटे ने, आपके भाई ने पूरे देश में, पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। हरियाणा से निकलकर दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई। 

इसे भी पढ़ें: दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस और कांग्रेसी उम्मीदवार अभी से ही बेच रहे नौकरियां: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

केजरीवाल ने कहा कि आप लोग जानते हो इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था, 5 महीने में जेल में रहा। मेरा कसूर ये है-- 10 साल में दिल्ली में गरीबों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूल बना दिए।- पहले 7-8 घंटे दिल्ली में बिजली जाती थी, अब नहीं जाती। - दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी।- दिल्ली और पंजाब में बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवानी शुरु कर दी। इतने सारे काम कोई भ्रष्ट आदमी नहीं कर सकता। 

प्रमुख खबरें

Team India ने 1-0 से जीती Test Series, कोलंबो में दूसरा मुकाबला ड्रॉ

Canara Bank Securities Limited में 10 पदों पर Recruitment, बिना परीक्षा के मिलेगी Mumbai-Bengaluru में Job का मौका

Jabalpur में ₹472 Crore के Tank Overhaul प्रोजेक्ट की शुरुआत, Rajnath Singh ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

फर्टिलिटी के लिए क्यों जरूरी है जिंक? महिलाओं और पुरुषों दोनों को जाननी चाहिए ये बात