एमपी में बढ़ते कोरोना को देख बनी नई गाइडलाइन, सीएम की अध्यक्षता में लिया गया फैसला

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना बढ़ते मामलों के बाद की नई गाइडलाइन तैयार हो गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब शादी में अधिकतम 250 मेहमान ही शामिल होंगे। शव यात्रा में 50 लोगों को अनुमति रहेगी। इसी कड़ी में बड़े मेलों पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया है।

वहीं स्कूलों को लेकर कोई नया प्रतिबंध नहीं है। अभी की तरह ही 50% की क्षमता से चलते रहते हैं। एक बच्चे को सप्ताह में तीन दिन ही बुलाया जाएगा। इसके साथ साथ पेरेंट्स की अनुमति जरूरी होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से क्लास लगेंगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के कलेक्टरों से बात की। उन्होंने 4 शहरों में प्रशासन को अलर्ट रहने काे कहा है।

आपको बता दें प्रदेश में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 7 दिन क्वारैंटाइन किया जाएगा। तीसरी लहर का पीक 25 से 30 जनवरी के बीच में रहेगा। इस दौरान प्रदेश में हर दिन 19 से 20 हजार केस प्रतिदिन आ सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के केस बढ़ेंगे, लेकिन पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विश्वास सारंग ने किया पलटवार, कहा- बिगड़ गया है मानसिक संतुलन 

बीते 24 घंटे में 594 कोरोना केस मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1544 हो गए हैं। संक्रमण दर 1% पर आ गई। इंदौर में एक मौत भी रिपोर्ट हुई है। जबलपुर में भी कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में एडमिट दो मरीजों की मौत हुई है लेकिन प्रशासन का दावा है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव थी।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी