दिल्ली हवाई अड्डे के टी1, टी3 के बीच आसान संपर्क के लिए बनेगा नया मेट्रो स्टेशन: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 के बीच बेहतर संपर्क के लिए एक नया मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश के सबसे व्यस्त दिल्ली हवाई अड्डे के तीन टर्मिनलों में से टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 एक-दूसरे के करीब हैं, जबकि टर्मिनल-1 कुछ किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया, पहले गोल्डन लाइन सिर्फ एरोसिटी तक ही आनी थी। हमने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को मना लिया है कि इसे टी-1 तक बढ़ाया जाए। इस तरह, यह मेट्रो लाइन टी-1 से एरोसिटी तक जाएगी, और एरोसिटी से पहले से मौजूद एयरपोर्ट लाइन हमें आगे ले जाएगी।

जयपुरियार के अनुसार, एरोसिटी में एक एकीकृत स्टेशन बनाने के प्रयास जारी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पहले से ही एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से संपर्क है, और अब गोल्डन लाइन पर नया मेट्रो स्टेशन भी बनेगा।

प्रमुख खबरें

Monsoon Heavy Rainfall Alert | देश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मध्य और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मैं बॉस हूँ... G7 समिट में Donald Trump के इस वायरल बयान के पीछे क्या था असली राज?

Video | आप चुप रहेंगे, संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत और UN महिला अधिकारी के बीच तीखी बहस, शिष्टाचार की उड़ीं धज्जियां

London Train Accident | लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने से टक्कर, ड्राइवर की मौत, 80 से अधिक यात्री घायल