पुणे हिट एंड रन केस में नया मोड़, डॉक्टर ने मिटाए सबूत? फॉरेंसिक विभाग का HOD गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | May 27, 2024

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सोमवार को कहा कि सैसन अस्पताल के डॉक्टरों ने लग्जरी कार दुर्घटना के किशोर आरोपी के खून के नमूने को दूसरे से बदल दिया और असली नमूने को अस्पताल के कूड़ेदान में फेंक दिया। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमितेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आईपीसी की कई धाराएं जोड़ी गई हैं। 

अमितेश ने कहा कि हमें संदेह है कि पहली रिपोर्ट में डॉक्टर ने किशोर को शराब पीने के मामले में क्लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद गुप्त रूप से दूसरा सैंपल लिया गया और डीएनए सैंपलिंग के लिए भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: Pune Porsche Accident: पुणे हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, फडणवीस ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

रिपोर्ट में किशोर के पिता का डीएनए भी मैच कर गया। इसके अलावा पुणे कमिश्नर ने कहा कि क्राइम ब्रांच उस शख्स की भी तलाश कर रही है जिसके साथ जुवेनाइल का ब्लड सैंपल डॉक्टरों ने रिप्लेस किया था। आज दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। ससून अस्पताल के सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया गया है। डॉक्टरों को जालसाजी और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन डॉक्टरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 467 और 201 दर्ज किया गया है. नाबालिग आरोपी का पिता सीधे डॉक्टर अजय तावरे के संपर्क में था।

प्रमुख खबरें

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज