मासिक GST रिटर्न भरने की नयी प्रणाली अक्टूबर से की जाएगी शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मासिक जीएसटी रिटर्न भरने की नयी प्रणाली अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इस प्रणाली का क्रियान्वयन निर्धारित समय से तीन महीना पीछे चल रहा है। मंत्रालय ने जीएसटी परिषद द्वारा दी गयी समयसीमा के अनुसार शुरू में नई रिटर्न प्रणानी जुलाई से क्रियान्वित करने का लक्ष्य रखा था। 

मंत्रालय ने जीएसटी विवरण प्रस्तुत करने के नए प्रारूप लागू करने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा मासिक संक्षिप्त रिटर्न जीएसटीआर-3बी जनवरी 2020 से पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उसके बाद एक नया फार्म जीएसटी आरईटी-01 दाखिल करना होगा।

इसे भी पढ़ें: कॉरपोरेशन बैंक ने छोटी इकाइयों के लिए किफायती दर पर कर्ज योजना शुरू की

कंपनियां नई रिटर्न फाइलिंग प्रणाली (एएनएक्स-1 और एएनएक्स-2) जुलाई से सितंबर, 2019 तक तीन महीने के लिये परीक्षण आधार परउपयोग कर सकेंगी। इससे उन्हें प्रणाली को समझने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2019 के बाद जीएसटी एएनएक्स-1 (बाह्य आपूर्ति ब्योरा) को अनिवार्य किया जाएगा और फार्म जीएसटीआर-1 का स्थान जीएसटी एएनएक्स-1 लेगा। 

प्रमुख खबरें

Modi-Yogi ने Mission 2027 को सफल बनाने के लिए कसी कमर, कई BJP MLAs के टिकट पर लटकी तलवार!

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी