फिल्म पानीपत का नया गाना मन में शिवा रिलीज, जमकर नाचते दिखाई दिए अर्जुन कपूर

By रेनू तिवारी | Nov 23, 2019

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही आपके सामने भारत की सबसे बड़ी लड़ाई पर फिल्म पानीपत लेकर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, ट्रेलर को देख कर लोगों ने अर्जुन कपूर की काफी आलोचना की थी। ट्रोलर्स का मानना है कि अर्जुन कपूर को फिल्म में क्यों कास्ट किया गया है। फिल्म पानीपत के ट्रेलर में कई बड़े सितारें भी नजर आ रहे हैं। बात करें फिल्म पानीपत की तो फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

ट्रेलर रिलीज होने के एक हफ्ते बाद फिल्म पानीपत का गाना रिलीज किया गयै है। गाने का नाम 'मन में शिवा' है। यह गाना 3 मिनट 9 सेकंड का है जिसमें अर्जुन कपूर अपनी प्रजा के साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अर्जुन कपूर और कृति सेनन काफी शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यहां सुने गाना- 

गाने के बोल लिखे हैं जावेद अख्तर ने और इसे गाया है कुनाल गांजावाला, दिपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने। गाने की कंपोजीशन अजय-अतुल ने की है और इसके मराठी लिरिक्स गुरु ताकहुर ने की है।

इसे भी पढ़ें: IFFI इंवेंट हुआ शुरू, जानिए कौन-कौन से सुपरस्टार्स ने समारोह में लगाए चार चांद

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया