महात्मा गांधी की एक नयी प्रतिमा का लंदन के मैनचेस्टर शहर में उद्घाटन किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2019

लंदन। लंदन के मैनचेस्टर शहर में इस साल के अंत तक महात्मा गांधी की एक नयी प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा। एक स्थानीय परिषद ने शांति का प्रतीक बताने वाली इस योजना को शुक्रवार को मंजूरी दी। भारतीय कलाकार राम वी सुतार इस नौ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण करेंगे जिसे शहर के बीचो-बीच स्थित मैनचेस्टर कैथेड्रल के बाहर नवंबर में स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाने के लिए यह प्रतिमा बनाई जा रही है। 

आध्यात्मिक आंदोलन श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (एसआरएमडी) की पहल ‘महात्मा गांधी प्रतिमा परियोजना’ ने मैनचेस्टर एरिना के एरियाना ग्रांड में मई 2017 में हुए आत्मघाती हमले के बाद शहर के पुन: सामान्य होने की मिसाल देने के लिए यह प्रस्ताव दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी जिसमें 23 लोगों की जान चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: नौ अगस्त को तिरंगा मार्च निकालेगा कांग्रेस सेवादल

एसआरएमडी ब्रिटेन के प्रवक्ता मंथन तासवाला ने कहा, “2017 एरिना हमले के बाद, मैनचेस्टर ने अपने शहर में अनूठा गौरव दिखाते हुए अहिंसा एवं करुणा के मूल्यों को प्रदर्शित किया। हम इस त्रासदी के वक्त दिखाई गई उनकी ताकत, शालीनता और एकजुटता से प्रेरित हैं।”

प्रमुख खबरें

Bhawanipur में हार नहीं मानी, Suvendu Adhikari के खिलाफ High Court पहुंचीं Mamata Banerjee

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा