नौ अगस्त को तिरंगा मार्च निकालेगा कांग्रेस सेवादल

congress-service-group-will-carry-out-tricolor-march-on-august-9
[email protected] । Aug 8 2019 6:45PM

सुबह 11:15 बजे जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से परिवर्तन चौक तक तिरंगा मार्च निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा मार्च में सेवादल के स्वयंसेवकों सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

लखनऊ। अगस्त क्रान्ति दिवस की 77वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल (मध्य जोन) शुक्रवार को  तिरंगा मार्च  निकालेगा। सेवादल के राजेश सिंह  काली  ने गुरूवार को कहा,  प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, मध्य जोन द्वारा नौ अगस्त को तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील, बाढ़ पीड़ितों की करें हर संभव मदद

उन्होंने बताया कि इसके तहत सुबह 11:15 बजे जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से परिवर्तन चौक तक तिरंगा मार्च निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा मार्च में सेवादल के स्वयंसेवकों सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़