यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले सप्ताह स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्य की पूर्व एवं मौजूदा कर्मचारियों समेत कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। डेमोक्रेट नेता क्यूमो (63) ने एक टीवी संदेश में कहा कि 14 दिन में उनका इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर कैथी होशुल को प्रभार सौंपे जाने की प्रक्रिया सुगम होगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, 53 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

व्हाइट हाउस ने क्यूमो के इस्तीफे पर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही इसके लिए बोल चुके थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह ही अपना दृष्टिकोण और रुख जाहिर कर दिया था। हमारा मानना है कि यह कहानी उन साहसी महिलाओं की है जिन्होंने आगे आकर अपने अनुभवों को बयां किया। आज जांच का जो निष्कर्ष आया है, राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह ही उसके लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया था।

प्रमुख खबरें

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल

M Visvesvaraya Birth Anniversary: सिंचाई के लिए Block System बनाने वाले M Visvesvaraya कैसे बने कर्नाटक के भगीरथ

UPI लेनदेन पर शुल्क की तैयारी का आरोप, Rahul Gandhi बोले- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार