New Zealand के ऑलराउंडर ब्रेसवेल पैर की चोट के कारण एकदिवसीय विश्व कप से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2023

ऑकलैंड। ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल पैर की चोट के कारण इस साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से बाहर हो गए हैं जिससे न्यूजीलैंड को 50 ओवर की इस शीर्ष प्रतियोगिता से पहले एक और झटका लगा है। ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने के अलावा प्रभावी बल्लेबाजी करने में सक्षम ब्रेसवेल इंग्लिश टी20 ब्लास्ट में वॉरेस्टरशर की ओर से खेलते हुए नौ जून को दाएं पैर में लगी चोट (एशिलेस टेंडन) के कारण छह से आठ हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। ब्रेसवेल की गुरुवार को ब्रिटेन में सर्जरी होनी है जिसके बाद वह लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे जिसके कारण पांच अक्टूबर से भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: KL Rahul के फैंस के लिए खुशखबरी, टीम में जल्द वापसी के लिए पहुंचे NCA

न्यूजीलैंड के सफेद गेंद के कप्तान विलियमसन की भी सर्जरी हुई है और उनके भी विश्व कप में खेलने की संभावना नहीं है। स्टीड ने कहा, ‘‘(विलियमसन) वह सब कुछ कर रहा है जो वह वहां होने के लिए कर सकता है लेकिन फिर भी संभावना है कि वह वहां नहीं होगा... इसके बाद फिर ब्रेसवेल... ये दो बड़े नुकसान हैं।’’ विलियमसन की अगुआई में टीम पिछले वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी जहां वह मेजबान इंग्लैंड से बाउंड्री गिनने के नियम के आधार पर हार गई थी। पिछले साल न्यूजीलैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी चुने गए ब्रेसवेल ने पिछले साल पदार्पण किया और अब तक 19 एकदिवसीय, 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय और आठ टेस्ट खेले हैं। पिछले साल भारत के दौरे के दौरान ब्रेसवेल ने पहले वनडे में 78 गेंदों में 140 रनों की यादगार पारी खेली थी। उन्होंने हाल में संपन्न हुए आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए पांच मैचों में छह विकेट लिए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर