साहस हो तो ऐसा! लेबर पेन में साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची न्यूजीलैंड की महिला सांसद, बेटी को दिया जन्म

By निधि अविनाश | Nov 29, 2021

एक महिला कुछ भी कर सकती है इसको खुद न्यूजीलैंड की सांसद जूली एनी जेंटर ने साबित करके दिखा दिया है। अंग्रेजी अखबार TOI में छपी एक खबर के मुताबिक, रविवार को प्रसव पीड़ा झेल रही सांसद खुद साइकिल चला कर हॉस्पिटल पहुंची जहां उन्होंने एक घंटे बाद बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि, बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ है। 

इसे भी पढ़ें: चीन-उत्तर कोरिया ने की कोई ऐसी-वैसी हरकत तो घर में घुसकर मारेगा जापान, किशिदा ने अपने ऐलान से दुनिया को किया हैरान

बता दें कि न्यूजीलैंड की आबादी 50 लाख की है जहां राजनीति से लेकर नेताओं तक की काफी तारीफ होती आ रही है। यहां की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने भी अपने पद में रहते हुए मातृत्व अवकाश लिया था और उन्हें अपने तीन महीने के बच्चे को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भी लेकर आई थी। तीन महीने के बच्चे को स्तनपान कराना जरूरी होता है और वह इस दौरान हर चीज के लिए मां पर निर्भर होता है। बता दें कि पीएम अर्डर्न की बच्चे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Mangalam Assembly Seat: Mangalam Seat का बदला चुनावी समीकरण, N. Rangasamy के सामने DMK-Congress की डबल चुनौती

पेट्रोल पर Rahul Gandhi को Amit Shah का जवाब, कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन Pakistan में

Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार