फॉलोऑन मिलने के बाद New Zealand ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2023

पहली पारी में कप्तान टिम साउदी की 49 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी के बावजूद फॉलोऑन बचाने में नाकाम रही न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 202 रन बनाकर मजबूत वापसी की। इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी में 209 रन पर सिमटी। इंग्लैंड के पास 226 रन की बढ़त थी और टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दिया। स्टंप उखड़ते समय न्यूजीलैंड इंग्लैंड से 24 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है।

फॉलोऑन मिलने के बाद टॉम लाथम (83) और डेवोन कॉन्वे (61) ने दूसरी पारी में पहले विकेट लिए 149 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलायी। लाथम ने 124 गेंद में अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया। वह इस दौरान अपना 45वां रन पूरा करते ही टेस्ट में 5000 रन का आंकड़ा छूने वाले न्यूजीलैंड के सातवें खिलाड़ी बने।   कॉन्वे ने 121 गेंद में अपना पचासा पूरा किया लेकिन वह इसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। जैक लीच की गेंद पर ओली पोप ने उनका कैच लपका। इसके तुरंत बाद जो रूट ने लाथम को पगबाधा कर इंग्लैंड को दोहरी सफलता दिलायी। लीच ने इसके बाद विल यंग (आठ) को बोल्ड कर एक बार फिर से न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे विलियमसन ने इसके बाद धैर्य से बल्लेबाजी और उन्हें दूसरी छोर से  निकोल्स का अच्छा साथ मिला। विलियमसन ने अब तक 81 जबकि निकोल्स ने 70 गेंद का सामना किया है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के बिना बेदम दिखी Portugal Team, Mexico के खिलाफ नहीं कर सकी एक भी गोल

PSL में बड़ा Controversy, फखर जमां की चीटिंग पर मचा घमासान, एक गलती से हारी टीम.

Captain Hardik Pandya का बड़ा दिल, गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma को गिफ्ट की 1.7 करोड़ की लग्जरी कार

Hanuman Jayanti 2026: दूर होगी हर समस्या, बस बजरंगबली को चढ़ाएं ये 5 चीजें