तीन बार के ओलंपिक चैंपियन पीटर स्नेल का 80 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

वेलिंगटन। तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व मील रिकार्ड धारक पीटर स्नेल का डलास में निधन हो गया। वह 80 बरस के थे। मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक माने जाने वाले स्नेल ने 1960 रोम ओलंपिक में 21 बरस की उम्र में 800 मीटर दौड़ का खिताब जीता। वह तोक्यो 1964 खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर का दोहरा खिताब जीतने में सफल रहे। वह 1920 के बाद एक ही ओलंपिक में 800 मीटर और 1500 मीटर का खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी थे। उनके बाद कोई भी पुरुष धावक इस कारनामे को दोहरा नहीं पाया है।

स्नेल ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने पर्थ में 1962 में 880 यार्ड और एक मील की दौड़ जीती। स्नेल के निधन की पुष्टि उनके पारिवारिक मित्र और न्यूजीलैंड के खेल इतिहासविद रोन पालेनस्की ने की है जो न्यूजीलैंड के स्पोर्ट्स हाल आफ फेम के प्रमुख हैं। पालेनस्की ने कहा कि यह काफी दुखद खबर है, न्यूजीलैंड के लिए काफी दुखद। उन्होंने कहा कि ट्रैक एवं फील्ड के मामले में वह संभवत: न्यूजीलैंड के महानतम खिलाड़ी हैं।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार