महामारी के बीच न्यूजीलैंड फिर से शुरू करने जा रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, ये टीमें करेंगी दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2020

ऑकलैंड।  न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेविड व्हाइट ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज ने पुष्टि की है कि वे आगामी गर्मियों में उनके देश का दौरा करेंगे। व्हाइट ने कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) उस तरह का जैव-सुरक्षित वातावरण तैयार करने में लगा है जैसा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोना वायरस से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए अपने मौजूदा सत्र में किया है। उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ हम शानदार प्रगति कर रहे हैं। मैंने अभी फोन पर वेस्टइंडीज बात की है, वे यहां आने की पुष्टि कर रहे हैं। पाकिस्तान की पुष्टि की है, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने भी दौरे के लिए हामी भरी है, ऐसे में हमारे पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 37 दिन हैं।’’ व्हाइट ने कहा कि महिलाओं की टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम फरवरी में न्यूजीलैंड आयेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला टीम) सितंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और फिर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। हम अभी कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं लेकिन इसके पांच वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होने की उम्मीद है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर