बीजेपी कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की हुई बैठक, CM शिवराज और वीडी शर्मा ने दी प्रवक्ताओं को चेहरा न चमकाने की नसीहत

By सुयश भट्ट | Aug 20, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ली है। जहां बैठक में वीडी शर्मा ने प्रवक्ताओं को कई अहम निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि वीडी शर्मा ने प्रवक्ताओं से कहा कि पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयानबाजी न करें। उन्होंने कहा कि- चेहरा चमकाने के लिए नहीं, पार्टी का पक्ष रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवराज सिंह ने भी प्रवक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और तकनीकि मामलों में पढ़ लिखकर बयान जारी करें।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल,4 आरोपियों पर लगा देशद्रोह का मामला 

वहीं वीडी शर्मा ने प्रवक्ताओं को आरक्षण-जातिवाद जैसे विषयों से किनारा करने की बात कही है। ऐसे विषयों पर बोलने की बचने की नसीहत भी दी गई है। शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रवक्ताओं को मीडिया की रणनीति तय करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मीडिया टीम और प्रभावी तरीके से काम करें, इस विषय पर चर्चा हुई है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश