दोस्तों ने मर्दानगी पर उठाए सवाल तो युवक ने ले ली वियाग्रा की ओवरडोज़, फिर जो हुआ...

By प्रिया मिश्रा | Jun 07, 2022

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब खबरें पढ़ने-सुनने को मिलती हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ऐसा ही एक मामला आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एक शख्स ने शादीशुदा ज़िंदगी में अधिक आनंद पाने के लिए, अपने दोस्तों की सलाह पर वियाग्रा की ओवरडोज़ लेना शुरू कर दिया। इससे उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। हालांकि डॉक्टरों ने उसका इलाज किया है लेकिन अब उसे जो समस्या है, वह जीवनभर चलेगी।  

वियाग्रा की ओवरडोज़ से युवक को ऐसा इरेक्शन हुआ, जो 20 दिनों के बाद भी खत्म नहीं हुआ। युवक से परेशान होकर उसकी पत्नी भी गुस्से में अपने मायके चली गई। हालाँकि, मायके वालों ने किसी तरह से मना कर दुल्हन को ससुराल वापस भेजा। लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी और दुल्हन फिर से अपने मायके चली  गयी।  वहीं, युवक की हालात गंभीर देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया जिससे उसकी स्थिति में सुधार आ गया है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि युवक की यह समस्या अब जीवनभर चलेगी। डॉक्टरों ने कहा कि युवक संतान तो पैदा कर सकता है लेकिन उसके प्रायवेट पार्ट का तनाव खत्म नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच