ससुराल नहीं जाने की बात पर अड़ी नवविवाहिता, पुलिस को फोन कर कही ये बड़ी बात

By चेतन त्रिपाठी | Nov 17, 2021

उत्तर प्रदेश के बनारस से एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहिता ने शादी के बाद विदा होकर अपने ससुराल जाने से मना कर दिया। लड़की की विदाई को लेकर दोनों  पक्षों में जब विवाद हुआ तो नवविवाहिता ने खुद ही पुलिस को फोन कर के मामले की सूचना भी दी। पुलिस के दखल देने के बावजूद लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों आपसी सहमति से अलग हो गए और बरात बैरंग लौट गई। पुलिस के पूछने पर लड़की ने कहा कि वो अपने पसंद की शादी करना चाहती है।

बनारस के रोहनिया थाना क्षेत्र के मनियारीपुर गांव निवासी राजेश पटेल की शादी  कंदवा निवासी प्रियंका राज कश्यप के साथ 15 नवंबर 2021 सोमवार को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। बारात लड़की के घर से विदा होने के बाद नवविवाहिता ने ससुराल जाने से मना करते हुए पुलिस को डायल 112 पर सूचना के दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों को मामले की सूचना देते हुए  नवदम्पत्ति को थाने ले गयी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और नवविवाहिता से ससुराल जाने की मिन्नत करने लगे, लेकिन वह लड़की जिद पर अड़ी रही। लड़की ने ससुराल न जाने का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं बताया पर ये जरूर कहा कि वो अपने पसंद से शादी  करेगी। लड़की किसी भी कीमत पर ससुराल जाने को तैयार नहीं थी।

पुलिस ने आपसी सहमति ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

दोनों परिवारों के काफी समझाने जे बाद भी जब लड़की ससुराल जाने को तैयार नही हुई तो दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग हो गए।  लड़के वालों ने शादी में दिए गए उपहारों को भी वापस कर दिया है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित