Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

By अनन्या मिश्रा | Aug 10, 2026

सावन का महीना आस्था, संस्कृति और उत्सव का प्रतीक होता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा, व्रत, झूला उत्सव, हरियाली तीज और पारिवारिक समारोह का विशेष महत्व माना जाता है। खासकर पहला सावन नई दुल्हनों के लिए भावनात्मक और यादगार होता है। कई परिवारों में इस मौके पर नई बहू को मायके बुलाने, पारंपरिक रस्में निभाने और विशेष श्रृंगार कराने की परंपरा है। ऐसे में हर नई दुल्हन चाहती है कि उसका लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ पारंपरिक और ट्रेंडिंग भी दिखे।

इसे भी पढ़ें: Hair Fall और White Hair से छुटकारा दिलाएगा घर पर बना Amla-Methi Oil, जानें इसकी विधि और Health Benefits

सही स्टाइल आपके लुक को ज्यादा निखार सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के महीने में नई दुल्हनों को किस तरह से तैयार होना चाहिए, जिससे हर त्योहार और पारिवारिक समारोह में आपका अंदाज सबसे अलग नजर आए।

हरे रंग के आउटफिट

सावन के महीने में हरे रंग का विशेष महत्व माना जाता है।

नई दुल्हनें सावन के महीने में ऑर्गेंजा साड़ी, ग्रीन सिल्क साड़ी, अनारकली सूट, फ्लोरल प्रिंट वाला सूट या शरारा आदि चुन सकती है।

अगर आपको पूरे हरे रंग का आउटफिट पसंद नहीं है, तो आप हरा दुपट्टा या ग्रीन ब्लाउज के साथ कंट्रास्ट रंग भी बेहतर ऑप्शन है।

मेहंदी और चूड़ियां

सावन के महीने में मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है।

हाथों पर मंडला, बेल या अरेबिक डिजाइन की मेहंदी बेहद खूबसूरत लगेगी।

वहीं हाथों में हरी या हरी और लाल चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा लगेगा।

वहीं इसके साथ एक सुंदर सी बिंदी आपके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा सकती है।

ज्वेलरी

भारी ज्वेलरी की जगह मोती, कुंदन, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या टेम्पल ज्वेलरी सेलेक्ट करें।

मांग टीका, छोटे झुमके और हल्का नेकपीस दिनभर कंफर्टेबल रहते हैं।

मॉनसून के मौसम में भी आप स्टाइलिश दिखेंगी।

मेकअप और हेयरस्टाइल

बारिश के मौसम में वॉटरप्रूफ मेकअप ज्यादा अच्छा रहता है।

हल्का बेस, काजल, न्यूड लिपस्टिक और मस्कारा आपके फेस को फ्रेश लुक देगा।

बालों में सॉफ्ट कर्ल्स, लो बन या गजरे के साथ ब्रेडेड हेयरस्टाइल सावन के पारंपरिक लुक को खास बना देगा।

फुटवियर और एक्सेसरीज

मॉनसून में नमी और फिसलन को ध्यान में रखते हुए आरामदायक ब्लॉक हील्स, वेज हील्स और एथनिक जूतियां पहनें।

एम्ब्रॉयडर्ड क्लच, छोटी पोटली बैग और हल्की सुगंध वाला परफ्यूम आपके लुक को एलिगेंट फिनिश देने का काम करेंगे।

फैशन चेकलिस्ट

ग्रीन या पेस्टल एथनिक आउटफिट

सिंदूर, बिंदी और मंगलसूत्र

हल्का वॉटरप्रूफ मेकअप

हरी कांच की चूड़ियां

खूबसूरत मेहंदी

आरामदायक फुटवियर

ताजे फूलों का गजरा

पोटली बैग या एथनिक क्लच

प्रमुख खबरें

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह

झारखंड छात्रों के विरोध पर Congress मौन, BJP ने Rahul Gandhi की चुप्पी पर घेरा

गजब है Russia से India तक Train चलाने का प्रस्ताव, रूट मैप देखकर Modi-Putin की रणनीति के कायल हो जाएंगे

संसद में रेणुका चौधरी का अनोखा अंदाज, ‘मोदिया बिंद’ लिखा चश्मा पहनकर पहुंचीं संसद