Hair Fall और White Hair से छुटकारा दिलाएगा घर पर बना Amla-Methi Oil, जानें इसकी विधि और Health Benefits

DIY Amla Oil
AI Image

कम उम्र में बालों के सफेद होने और झड़ने की समस्या का विश्लेषण करते हुए यह लेख घर पर निर्मित आंवला-मेथी तेल के लाभों पर केंद्रित है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की उपस्थिति बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करने के साथ प्राकृतिक पोषण सुनिश्चित करती है। आंवला तेल रेसिपी, हेयर फॉल कंट्रोल और नेचुरल हेयर केयर जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह तेल एक प्रभावी आयुर्वेदिक विकल्प है।

कम उम्र में आपके बाल सफेद या जरुरत से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए हैं। यदि आप आंवला का तेल बालों में लगाते हैं, तो इससे बाल झडने और सफेद होने की समस्या कम हो जाती है। अब बाजार के केमिकल युक्त वाले तेल को छोड़कर घर पर ही तेल बनाकर बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। 

बालों के लिए आंवला तेल रेसिपी 

खासतौर पर आंवला का तेल बालों के लिए औषधि मानी जाती है, जो लोग नियमित रुप से इस तेल को लगाते हैं, उनके बालों में ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है और सफेद बालों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों को जड़ों से मजबूत देन में मदद करता है। आइए आपको इस तेल को बनाने की विधि और लगाने का तरीका बताते हैं-

सामग्री 

-10-12 ताजे आंवला 

-1 छोटा चम्मच मेथी दाना 

-1 कप नारियल का तेल 

तेल बनाने की विधि

- सबसे पहले एक चम्मच मेथी दाना को रातभर भिगोकर रख दें। 

- तेल बनाने के लिए आंवला को अच्छे से धोकर उनके बीज अलग करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

- भीगे हुए मेथीदाना और आंवला के टुकड़ों को मिक्सी जार में डालकर पीस लें।

- आप चाहे तो इनको ऐसे ही तेल में डाल सकते हैं।

- गैस पर कड़ाही रखें और इसमें नारियल का तेल डालें।

- तेल हल्का गरम हो जाए, तो इसमें आंवला और मेथीदाना डालें।

- अब इस तेल के मिश्रण को धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। इससे आंवला और मेथी के पोषक तत्व तेल में समाहित हो जाएंगे।

- आंवला हल्के भूरे रंग के दिखने लगे या तेल से आंवले के मिश्रण वाली सुगंध आने लगे तो समझें कि तेल तैयार हो गया है।

- इस मिश्रण को रूम के नॉर्मल टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए रख दें। 

- जब तेल ठंडा हो जाएगा, तो इसे किसी कंटेनर में स्टोर करके रख दें।

- तैयार है घर का बना हुआ आंवला तेल।

तेल लगाने का सही तरीका

आप आंवले के तेल को हफ्ते में दो बार सिर धोने से पहले लगा सकते हैं। बालों में तेल अप्लाई करने से पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें। फिर हाथेली पर लेकर स्कैल्प में हल्के हाथ से मसाज करें। फिर 5-6 मिनट तक मसाज करें और बाद में माइल्ड शैंपू से हेयर्स धो लें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़