दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर निन्दनीय, कार्रवाई करे सरकार: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दलित स्कूली छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर को अति निन्दनीय करार दिया है।मायावती ने गुरूवार को टवीट किया,  उप्र के बलिया जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है।

उन्होंने कहा,  बसपा की माँग है कि ऐसे घिनौने जातिवादी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ राज्य सरकार तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले और इसकी पुनरावृति न हो। उल्लेखनीय है कि बलिया के रामपुर के एक प्राइमरी स्कूल में कुछ दलित बच्चों को अलग थाली में खाना देने की खबरों के बाद मायावती ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति