NewsClick के संस्थापक ने कश्मीर, अरुणाचल को विवादित क्षेत्र बताने की साजिश रची : पुलिस का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2023

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ ने कथित तौर पर साजिश रची थी ताकि कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के विवादित क्षेत्र होने का विमर्श पैदा किया जा सके।

पुरकायस्थ को न्यूजक्लिक पोर्टल पर चीन समर्थित प्रचार के लिए धन प्राप्त करने के आरोप में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुरकायस्थ और पोर्टल के मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख अमित चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रिमांड आवेदन में कहा, गुप्त सूचना से पता चला है कि पुरकायस्थ, नेविल रॉय सिंघम और सिंघम के स्वामित्व वाली शंघाई स्थित कंपनी के कुछ अन्य चीनी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को ईमेल भेजे हैं, जो कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं दिखाने के उनके इरादे को उजागर करता है।

आवेदन में कहा गया, इन लोगों के इस तरह के प्रयासों से वैश्विक और घरेलू स्तर पर एक विमर्श पैदा करने की उनकी साजिश का पता चलता है कि कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश विवादित क्षेत्र हैं। भारत की उत्तरी सीमाओं के साथ छेड़छाड़ करने और मानचित्रों में कश्मीर एवं अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से के रूप में नहीं दिखाने का उनका प्रयास भारत की एकता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य है।

पुलिस ने बताया कि इसमें यह भी पता चला कि न्यूजक्लिक के शेयरधारक गौतम नवलखा भारत विरोधी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उसने कहा कि यह भी पता चला है कि पुरकायस्थ और उसके सहयोगियों ने विदेशी कोष में हेराफेरी की है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी