बांग्लादेश में अगला चुनाव 2025 के अंत या 2026 की पहली छमाही में होने की संभावना : Yunus

By Prabhasakshi News Desk | Dec 16, 2024

ढाका । बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश में अगला आम चुनाव 2025 के अंत तक या 2026 की पहली छमाही में होने की संभावना है। यूनुस ने साथ ही कहा कि चुनाव की तिथि राजनीतिक आम सहमति और इस बात पर निर्भर करेगी कि चुनाव से पहले किस हद तक सुधार किए जाने की आवश्यकता है। यूनुस ने विजय दिवस के मौके पर टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘‘मोटे तौर पर कहें तो चुनाव 2025 के अंत और 2026 की पहली छमाही के बीच निर्धारित होने की संभावना है।’’ 

यूनुस ने कहा, ‘‘और यदि हमें इसके साथ चुनाव सुधार आयोग की सिफारिशों एवं राष्ट्रीय आम सहमति के आधार पर चुनाव प्रक्रिया में अपेक्षित स्तर का सुधार करना है तो इसमें कम से कम छह महीने और लग सकते हैं।’’ छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के कारण शेख हसीना की सरकार के पांच अगस्त को अपदस्थ होने के बाद यूनुस को कार्यवाहक सरकार का प्रमुख बनाया गया। यूनुस ने मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए आवश्यक व्यापक कार्य पर प्रकाश डाला, जो चुनाव प्रक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना है कि पिछले 15 साल में जो लोग मतदान के पात्र बने हैं, उन सभी के नाम मतदाता सूची में शामिल हों। यह एक बड़ा काम है।’’ उन्होंने कहा कि छात्रों के विद्रोह के बाद गलती करने की अब कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि लंबे समय के बाद ऐसा होगा जब कई युवा पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अतीत में उन्हें इस अधिकार और खुशी से वंचित रखा गया था।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

India Biennale के लिए जंतर-मंतर और Safdarjung Tomb समेत दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल चयनित

CEC और ECs की Blanket Immunity को चुनौती, Supreme Court ने जारी किया नोटिस

Harley-Davidson X350T का EICMA में ग्लोबल डेब्यू, 2027 में भारत आएगी सबसे सस्ती बाइक

ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत