बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी बांड योजना के खिलाफ NGO की न्यायालय में याचिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक गैर सरकारी संगठन ने राजनीतिक दलों के लिये कोष जुटाने वाली, 2018 की चुनावी बांड योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय से जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया है। गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ ने इससे पहले इस साल जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुये आवेदन दाखिल किया था। शीर्ष अदालत ने इस योजना पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया था। शीर्ष अदालत ने इस मामले में अंतरिम राहत के लिये दाखिल आवेदन पर केन्द्र और निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह के भीतर 20 जनवरी तक जवाब मांगा था, लेकिन इसके बाद यह याचिका अभी तक सूचीबद्ध ही नहीं हुयी। कोविड-19 महामारी के बीच ही बिहार विधानसभा के लिये 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच तीन चरणों में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में मतगणना 10 नवंबर को होगी। 

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल