बंगाल की 45 पंचायतों को स्वच्छ पेयजल के लिए एनजीओ ने परियोजना शुरु की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तीन जिलों की 45 पंचायतों के निवासियों को ‘‘स्वच्छ पेयजल’’ और स्वच्छता की सुविधा मुहैया कराने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) की साझेदारी में ‘‘स्वच्छ जल तक पहुंच परियोजना’’ शुरू की है। वाटरऐड के निदेशक (संसाधन और संचार) विकास कटारिया ने बताया कि इस परियोजना का लक्ष्य घरों तक साफ पेयजल पहुंचाना, भूजल में आ रही गिरावट को रोकना और संबंधित इलाकों में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें: चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले के खिलाफ टिप्पणी के लिए माफी मांगी

कटारिया ने बताया कि इस योजना का विचार अप्रैल 2020 में आया था लेकिन कोविड महामारी और लॉकडाउन की वजह से जमीनी काम वर्ष 2021 के मध्य में शुरू हो सका और इस साल परियोजना ने गति पकड़ी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में पेप्सीको कंपनी सहयोग कर रही है। कटारिया ने बताया कि परियोजना का लक्ष्य हुगली, बांकुड़ा और पूर्वी बर्द्धमान जिले की इन पंचायतों के करीब दो लाख लोगों को 2024 के मध्य तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी