NHA के अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

By सुयश भट्ट | Jul 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएचएम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि सिवनी जिला अस्पताल के मरम्मत और उन्नयन के कार्य का 44 लाख बिल था। जिसका फाइनल बिल 5 लाख रुपये बकाया था। भोपाल के सतपुड़ा भवन में पदस्थ ऋषभ जैन ने बिल के एवज में जबलपुर निवासी ठेकेदार चंद्रभान विश्वकर्मा से 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इसे भी पढ़ें:देश की बड़ी समस्या है जनसंख्या वृद्धि, इसे करना होगा नियंत्रित: विश्वास सारंग 

वहीं रिश्वत नहीं देने पर आरोपी ने उनका बिल साल भर से अटका कर रखा था। जिसके बाद पीड़ित ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस के पास की। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्वत लेने के लिए पीड़ित को हबीबगंज रेलवे स्टेशन बुलाया था। लेकिन वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे  2 लाख रुपये कैश और 1 लाख का चेक लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

प्रमुख खबरें

Rani Mukerji की माँ कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Governor थावरचंद गहलोत ने CM DK Shivakumar को लिखा पत्र, Vande Mataram आदेश पर दी ये सलाह

Puja Diya Rules: पूजा में रुई और कलावे की बाती का अलग महत्व, समय और उद्देश्य के अनुसार करें चयन

India International Water Week 2026 में बोले CP Radhakrishnan, टिकाऊ जल प्रबंधन जरूरी