अयोध्या बॉयपास को संवारने की तैयारी, सुंदरीकरण और निर्माण कार्य के लिए NHAI ने दिए 55 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 55 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या बाईपास के लिये निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह बाईपास अयोध्य नगरी की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिये पांच अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं। गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘श्री राम हमारी संस्कृति और धरोहर के प्रतीक हैं। राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। अयोध्या बाईपास के सौंदर्यीकरण और निर्माण संबंधी कार्य के लिये एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने 55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार