एनएचआरसी ने फर्जी मुठभेड़ों के मामले पर असम के डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असमपुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाने वाली एक शिकायत पर मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक से चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने के लिये कहा।

आयोग ने डीजीपी को भेजे गए एक ईमेल में यह भी पूछा कि क्या उन्हें इसी मुद्दे पर राज्य मानवाधिकार आयोग से कोई नोटिस, आदेश आदि प्राप्त हुआ है। यदि हां, तो उसकी एक प्रति भी चार सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं।

असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने जुलाई के मध्य में मीडिया में आईं खबरों का स्वत: संज्ञान लिया था। खबरों में कहा गया था कि पिछले दो महीनों में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 12 आरोपियों की मौत हुई है।

जवादर ने 16 जुलाई को एनएचआरसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मई में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा की नयी सरकार के गठन के बाद से राज्य में कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ों की संख्या में वृद्धि का आरोप लगाया गया था।आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया था।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये