एनआईए ने आतंकी संगठन एक्यूआईएस के संदिग्ध सदस्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली|  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकी संगठन ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉंटीनेंट’ (एक्यूआईएस) के एक कथित सदस्य के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद के अबू सूफियान पर विस्फोट सामग्री अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें: सूरत को मिला सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन का पुरस्कार

एनआईए अधिकारी ने बताया कि सूफियान अन्य सह आरोपियों के साथ भारत में एक्यूआईएस की गतिविधियां बढ़ाने की साजिश रचने में संलिप्त था। साथ ही, उसने इंटरनेट के माध्यम से बम बनाने की तकनीक के बारे में जानकारी जुटाई थी और कच्चा माल खरीदा था। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।


प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा