देशी बम बरामदगी मामले में एनआईए ने तीन युवकों के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

जम्मू। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जून में भटिंडी में देशी बम बरामद होने के मामले में यहां विशेष अदालत में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भादंसं , अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम एवं विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत दाखिल किये गये आरोपपत्र में रामबन के नदीम उल हक, तालिब उर रहमान और शोपियां के नदीम अयूब राठेर को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला जून में भटिंडी में मदरसा मरकज उल हरूफ के समीप नदीम उल हक से जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा देशी बरामद किये जाने से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें: काजल गैंग से बदला लेने 13 वर्षीय छोटी बहन का किया अपहरण, सोनिया डॉन और गैंग हुई गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जांच में एक व्यापक साजिश का पता चला है जिसके तहत भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध छेड़ने के वास्ते सुरक्षाकर्मियों एवं सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया जाना तथा इसके लिए पूरी घाटी में बड़ी संख्या में कट्टरपंथ के रास्ते पर धकेले जा चुके युवकों की भर्ती करने और उन्हें सक्रिय करने की योजना थी।

प्रमुख खबरें

Ashes का बेसब्री से इंतजार, England Test Coach Stephen Fleming ने बताई अपनी योजना

Yeh Prem Mol Liya Title Track Release | 12 साल बाद लौटा राजश्री का प्रेम! आयुष्मान खुराना और शरवरी के ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड सॉन्ग रिलीज़

मनीष सिसोदिया को डेटा मिसमैच तो जयशंकर को अनमैप्ड का अलर्ट...SIR में और भी चौंकाने वाले अपडेट

2027 का उत्तर प्रदेश दंगल: समाजवाद की नई राजनीतिक रंगोली या महज अवसरवाद का मुखौटा?