NIA कर रही नालागढ़ बम विस्फोट की जांच : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सोलन जिले के नालागढ़ बम विस्फोट की जांच कर रहा है और एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना के दोषियों के बारे में कोई जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने सोलन जिले में संवाददाताओं से कहा कि राज्य के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं और इलाके की सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

सोलन जिले के नालागढ़ स्थित एक थाने के पास बृहस्पतिवार तड़के हुए एक धमाके की तेज आवाज से निवासियों की नींद खुल गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गली में हुए इस धमाके का असर इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं जिसमें 40 मीटर दूर स्थित सेना की कैंटीन की खिड़की भी शामिल थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की तेज आवाज 400-500 मीटर की दूरी तक सुनाई दी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब सॉवरेनिटी एलायंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली, हालांकि अब तक यह सत्यापित नहीं हुआ है।

पोस्ट में दावा किया गया था कि विस्फोट के लिए एक आईईडी का इस्तेमाल किया गया और यह विस्फोट पुलिस द्वारा ‘‘हिमाचल प्रदेश में निर्मित ‘सिंथेटिक ड्रग’ की पंजाब में तस्करी के खिलाफ कार्रवाई न करने’’ के प्रतिशोध में किया गया।

इसमें कहा गया था कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो पुलिस प्रशासन के वाहनों और मुख्यालयों में आईईडी लगाए जाएंगे। पुलिस ने बताया था कि नालागढ़ थाने में बीएनएस की धारा 324(4) व 125 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

India Summons Ukrainian Ambassador: भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में आया विदेश मंत्रालय, यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

किरेन रिजिजू का ऐलान: विपक्ष चर्चा करे या न करे, Lok Sabha में पास होगा Public Examination Bill

एनआईए ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मानव तस्करी गिरोह से जुड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, विकास और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा