सरकार का इनकार, कहा- आंदोलन में शामिल किसानों को NIA ने नहीं किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे प्रदर्शन में शामिल किसानों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा तलब नहीं किया गया है। हजारों की संख्या में किसान तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर लगभग 70 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इनमें अधिकतर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। 

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में सेना का शासन आने से भारत पर क्‍या पड़ेगा असर, दोनों देशों के बीच दोस्ती के दरवाजे की रोचक कहानी

दिग्विजय सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं ने राज्यसभा में एक सवाल के माध्यम से केंद्र सरकार से यह जानना चाहा था कि क्या वर्तमान में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में शामिल किसानों को एनआईए ने तलब किया है। इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘‘जी नहीं।’’ ज्ञात हो कि एनआईए आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करता है।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश