नो-बॉल विवाद के बाद IPL फाइनल में अंपायरिंग करेंगे नाइजेल लोंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

नयी दिल्ली। ब्रिटिश अंपायर नाइजेल लोंग इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंपायरिंग करेंगे क्योंकि बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकबाले के बाद गुस्सा जाहिर करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। आईसीसी एलीट पेनल के अंपायर लोंग ने नो बॉल को लेकर विराट कोहली और उमेश यादव से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को नुकसान पहुंचा था।

यह पता चला है किप्रशासकों की समिति (सीओए) ने आईपीएल संचालन टीम से सलाह लेने के बाद लोंग को आईपीएल फाइनल में मैच अधिकारी की भूमिका निभाने की मंजूरी दे दी। लोंग के खिलाफ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने शिकायत की थी। अंपायर ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और नुकसान की भरपाई के लिए 5000 रुपये का भुगतान किया लेकिन केएससीएस उन पर प्रतिबंध लगवाना चाहता था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का सपना तोड़कर चेन्नई आठवीं बार फाइनल में पहुंची, अब रोहित से होगा मुकाबला

लोंग के हालांकि इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गये पहले क्वालीफायर में अंपायर थे जिनके लिए यह मुकाबला अच्छा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में अंपायरिंग का स्तर खराब रहा है खासकर दबाव के मौकों पर भारतीय अंपायरों का स्तर निम्न रहा है। हमारे पास एस. रवि है जो एलीट पैनल के अंपायरों में सबसे निचले पायदान पर है और आईसीसी एलीट पैनल के अंपायरों की नयी सूची में उन्हें जगह नहीं मिलेगी। आईपीएल फाइनल जैसे मुकाबले में आपको लोंग जैसे मैच अधिकारी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह