सैन्य केंद्र पर बोको हराम का हमला, कई सैनिकों के हताहत होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2018

कानो (नाइजीरिया)। सुदूरवर्ती पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक सैन्य केंद्र पर बोको हराम के हमले में कई सैनिकों के मरने की आशंका है। सुरक्षा सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। इस्लामी आतंकवादियों ने शनिवार शाम को योबे राज्य के गेईदम इलाका स्थित जिली गांव में सैन्य केंद्र पर हमला बोला।

एक दिन पहले ही उन्होंने पड़ोसी बोर्नो राज्य में सैनिकों पर हमला किया था। बहरहाल शनिवार के हमले के सिलसिले में किसी अधिकारी ने टिप्पणी नहीं की है लेकिन एक सैन्य सूत्र ने एएफपी को बताया: अब तक 31 सैनिक शहीद हुए हैं। इनमें तीन अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया , ‘‘ हमले में निगरानी समिति के दो सदस्य भी मारे गये हैं। ’’ उन्होंने बताया कि 24 सैनिक घायल हुए हैं और उनका उपचार चल रहा है। 

 

प्रमुख खबरें

बातचीत के जरिए हल हो सारे मसले, उमर अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान और हिंदुस्तान मिलकर...

रियलिटी शो में मजाक बनाए जाने पर Karan Johar हुए दुखी, एकता कपूर का मिला समर्थन

T20 World Cup से पहले फंसा पेंच, आयरलैंड सीरीज के लिए वीजा ना मिलने से बाहर हो सकते हैं Mohammad Amir

अकाली दल के उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, चुनाव लड़ने से किया इनकार, पार्टी भी छोड़ी