Myanmar में अस्पताल पर रात में हुए हवाई हमले में 34 लोगों की मौत, 80 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

 म्यामां की सेना के हवाई हमले में एक प्रमुख विद्रोही सशस्त्र बल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल नष्ट हो गया और इस हमले में 34 मरीज और चिकित्सा कर्मचारी मारे गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

खबरों के अनुसार पश्चिमी राज्य रखाइन के जातीय अराकान आर्मी के नियंत्रण वाले क्षेत्र म्राउक-यू टाउनशिप में बुधवार रात को हुए एक जनरल अस्पताल पर हमले में लगभग 80 अन्य लोग घायल हो गए। सत्ताधारी सेना ने इलाके में किसी भी हमले की कोई खबर नहीं दी है।

रखाइन में बचाव सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एक जेट लड़ाकू विमान ने रात 9:13 बजे दो बम गिराए, जिनमें से एक अस्पताल के रिकवरी वार्ड में गिरा और दूसरा अस्पताल की मुख्य इमारत के पास गिरा।

उन्होंने बताया कि वे सहायता प्रदान करने के लिए बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल पहुंचे और 17 महिलाओं और 17 पुरुषों की मौत दर्ज की। उन्होंने कहा कि बमों से अस्पताल की अधिकांश इमारत नष्ट हो गई और अस्पताल के पास खड़ी टैक्सियों और मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Mahashivratri पर ये Astro Upay बदल देंगे आपकी किस्मत, राशि अनुसार चढ़ाएं ये खास चीजें

Sarojini Naidu Birth Anniversary: देश की पहली महिला Governor थीं सरोजिनी नायडू, साड़ी फाड़कर बनाया था तिरंगा

Border 2 ने Box Office पर मचाया गदर, 300 करोड़ की कमाई पर Sunny Deol ने दिया बड़ा बयान

शेख हसीना के सबसे बड़े दुश्मन की जीत पर PM मोदी ने ऐसा क्या पोस्ट किया, BNP ने तुरंत रिप्लाई दिया