दो बार की विश्व चैंपियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं निखत जरीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने शुक्रवार को कजाखस्तान की दो बार की विश्व चैंपियन नजीम कजाइबे को हराकर इस्ताम्बुल में चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनायी। इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रूस की 2019 की विश्व चैंपियन पेल्टसेवा इकटेरिना को हराने वाली जरीन कजाखस्तान की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी दिखी। उन्होंने 2014 और 2016 विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता कजाइबे को 4-1 से हराया और अपने लिये पदक पक्का किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर