यूएन में राजदूत रहीं निकी हेली का खुलासा, कहा- शीर्ष अधिकारी करते थे ट्रंप का विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2019

न्यूयॉर्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने अपने एक संस्मरण में ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों पर गैर वफादार होने का आरोप लगाया है। हेली का आरोप है कि इन दोनों अधिकारियों ने एक बार ट्रंप की कुछ नीतियों का विरोध करने के लिए उन्हें भी उकसाने का प्रयास किया था। इन दोनों ही अधिकारियों को ट्रंप ने बाद में प्रशासन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। शीर्षक “विद ऑल ड्यू रिस्पेक्ट” के इस संस्मरण में हेली ने कहा कि तत्कालीन विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और तत्कालीन व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली ने उनसे कहा था कि वे “देश को बचाने” की कोशिश कर रहे हैं।

हेली ने लिखा कि बंद दरवाजे के पीछे हुई एक बैठक में किए गए इस अनुरोध से वह “चकित” थीं और उन्होंने सोचा कि वे ट्रंप की नीतियों पर अपनी खुद की छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हेली ने लिखा कि कैली और टिलरसन ने मुझे यह भरोसा दिलाया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति का विरोध किया, उस वक्त अवज्ञा नहीं कर रहे थे बल्कि देश को बचाने की कोशिश कर रहे थे। हेली का यह संस्मरण मंगलवार को प्रकाशित होगा। एजेंसी ने शुरुआती प्रति के हवाले से इन वाकयों का जिक्र किया है। ट्रंप ने टिलरसन को मार्च 2018 में और कैली को दिसबंर 2018 में प्रशासन से बाहर कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी