ये भारतवंशी अगर अमेरिका की राष्ट्रपति बनीं तो पाकिस्तान का हो जाएगा हुक्का पानी बंद, चीन को भी दे डाली सीधी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2023

2024 में राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल निक्की हेली ने चीन और पाकिस्तान को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर पाकिस्तान को विदेशी सहायता समाप्त करने की कसम खाई है। पाकिस्तान को दर्जनों आतंकवादी संगठनों का घर बताते हुए निक्की ने कहा कि एक पैसा भी उन देशों को नहीं भेजा जाएगा जो अमेरिका से नफरत करते हैं। उसने पाकिस्तान, चीन, इराक और अन्य देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को भुगतान नहीं करता है। दक्षिण कैरोलिना के 51 वर्षीय दो-टर्म गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रेस में शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत के पड़ोसियों को दिये कर्ज के बदले बलपूर्वक लाभ ले सकता है चीन: अमेरिका

बाइडेन सरकार ने इस रोक को हटा दिया। पाकिस्तान में 12 से ज्यादा आतंकी संगठन मौजूद है। अगर में राष्ट्रपति बनी तो चीन की फंडिंग बंद कर दी जाएगी। चीन में हम एनवायरनमेंट से जुड़े प्रोग्राम के लिए काफी बड़ी रकम देते हैं। जबकि ये सब जानते हैं कि चीन से अमेरिका को कितना खतरा है। हम बेलारूस को पैसा देते हैं, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन का सबसे करीबी सहयोगी है। हम कम्युनिस्ट क्यूबा को भी पैसा देते हैं, जबकि अमेरिकी सरकार ने ही उसे आतंकवाद का स्पॉन्सर कहा था।

प्रमुख खबरें

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई