कौन हैं निमाबेन आचार्य? गुजरात विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनने वाली हैं बीजेपी विधायक?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

अहमदाबाद।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ विधायक नीमाबेन आचार्य का गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस पद पर उनके नामांकन को समर्थन दिया है। गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही 27 और 28 सितंबर को दो दिन के लिए चलेगी, इसके दौरान नीमाबेन आचार्य के इस पद पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। त्रिवेदी अब भाजपा सरकार में राजस्व और संसदीय कार्य मंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का आरोप, असम पुलिस पर हमले के पीछे इस्लामी संगठन PFI का हो सकता है हाथ

जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने इसका पालन किया था और यह पद विपक्ष को दिया था। लेकिन भाजपा ने गुजरात में सत्ता में आने के बाद से कभी इस परंपरा का सम्मान नहीं किया। हम अध्यक्ष पद के लिए आचार्य का समर्थन करते हैं लेकिन हमने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने वरिष्ठ विधायक अनिल जोशियारा को खड़ा करने का फैसला किया है जो आदिवासी और एक योग्य डॉक्टर हैं।’’ अब 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र शुरू होने पर उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के महज 65 जबकि भाजपा के 112 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी