तलाल से निमिषा ने की थी दूसरी शादी...फांसी टलते ही मृतक के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2025

निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी। केरल की नर्स यमन जाती है और फिर यमन में उनके ऊपर आरोप लगते हैं कि उन्होंने मर्डर किया है। फिर मामला कोर्ट तक जाता है। आखिरकार परिवार की कोशिशें नाकाम हो जाती है और फांसी की सजा सुना दी जाती। फांसी के लिए 16 तारीख मुकर्र की गई थी। लेकिन फांसी को टाल दिया गया। अब एक नया इंटरव्यू सामने आया है। तलाल जिसे मारने का आरोप निमिषा पर लगा और उसे फांसी की सजा दी गई। उनके भाई ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तलाल के साथ निमिषा की शादी हुई थी और तीन-चार साल तक ये शादी चली। 

इसे भी पढ़ें: Nimisha Priya Execution: भारत के ग्रैंड मुफ्ती की एंट्री, रुक गई निमिषा की फांसी, कौन हैं अबूबक्कर मुसलियार

तलाल के भाई ने क्या दावा किया

तलाल के भाई ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि निमिषा को माफ नहीं करेंगे और परविरा किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है। खुदा के कानून के जरिए सजा होनी चाहिए और इससे कम में हम नहीं मानने वाले हैं। निमिषा प्रिया का शारिरिक मानसिक शोषण नहीं किया गया था। न ही निमिषा का पासपोर्ट जब्त किया गया और न ही उन्हें परेशान किया गया। उन दोनों ने एक दूसरे को जाना और फिर उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज खोला। फिर उनकी शादी हुई और तीन चार साल तक वो इस रिश्ते में रहे। 

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय