डोमिनिकन गणराज्य में इमरजेंसी लैंडिंग के समय विमान हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत

By निधि अविनाश | Dec 16, 2021

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में लास अमेरिका हवाई अड्डे पर एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मारे गए नौ लोगों में प्यूर्टो रिकान के संगीत निर्माता फ्लो ला मूवी भी शामिल थे।जानकारी के लिए बता दें कि, विमान डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो के लास अमेरिका हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतर रहा था तभी यह घटना हुई। 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस से 80 राफेल युद्धक विमान खरीदेगा यूएई, होगा सबसे बड़ा हथियार सौदा

सात यात्रियों में से छह विदेशी नागरिक थे और एक डोमिनिकन था।इसकी जानकारी  विमान के संचालक हेलिडोसा एविएशन ग्रुप ने ट्वीट करके दी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार,  विमान डोमिनिकन गणराज्य से अमेरिका में फ्लोरिडा जा रहा था, आपातकालीन लैंडिंग करने के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

 

प्रमुख खबरें

नवा Raipur में Industry Dialogue: 24 उद्योग समूहों से मिले 1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Sehore तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दो लाख का कर्ज न चुकाने पर हुई थी तीन लोगों की हत्या

वैशाली में Nishant Kumar को सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर भड़के JDU नेता Neeraj Kumar

Odisha Assembly में बाढ़ और सीमा विवाद पर हंगामा, केवल 14 मिनट चली कार्यवाही