चीन के कोयले खदान में हुई दुर्घटना, 9 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

बीजिंग। पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में भूकम्प से कोयले की खदान में हुई दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई और अन्य 10 लोग घायल हो गए। समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ की सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार भूकम्प के बाद कोयले की खान में कर्मी फंस गए । खान का प्रबंधन जिउताई शहर के ‘जिलिन लोंग्जीआबाओ माइनिंग कॉ.’ के तहत आता है।

घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार इस मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित