नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत, 20 अन्य लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

नेपाल के रसुवा जिले में मानसून की बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य लापता हो गए। साथ ही बाढ़ के कारण देश को चीन से जोड़ने वाला ‘‘फ्रेंडशिप ब्रिज’’ बह गया।

काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तरपूर्व में रासुवा जिले में स्थित ‘मितेरी पुल’ सोमवार देर रात सवा तीन बजे आयी बाढ़ में बह गया। पुल बहने से लापता हुए 20 लोगों में से तीन सुरक्षा कर्मी हैं और छह चीनी नागरिक बताए गए हैं। इलाके में कई बचावकर्मी मौजूद हैं।

बाढ़ ने जिले की चार जलविद्युत परियोजनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड को कम से कम 211 मेगावाट बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। उफनती नदी 23 मालवाहक कंटेनर, छह मालवाहक ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन बहा ले गयी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता