उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली गिरने से कौशाम्बी में सात तथा भदोही में दो लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध प्रदर्शन का अधिकार है: चिदंबरम

कौशांबी से मिली खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान बिट्टन देवी (60), बसंत पासी (45), मुन्ना (13), धर्मेंद्र (33), रंजना देवी (19), रामप्रसाद (50) और लक्ष्मी देवी (31)के रूप में हुई है। भदोही जिले के गोपीगंज और औराई थाना क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भदोही में मरने वालों में औराई क्षेत्र के आदर्श यादव (10) और गोपीगंज की कुसुम देवी (33) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक