Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में हिमस्खलन से नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा मेंशुक्रवार को एक घर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया। उन्होंने बताया, “डोमेल में एक आवासीय मकान पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, खैबर जिले की तिराह घाटी में बचाव अभियान जारी है, जहां हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण विस्थापित लोग फंसे हुए थे। खैबर के उपायुक्त बिलाल शाहिद ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में समय पर उपाय किए गए, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकाला जा सका।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन तो अमेरिका-इजरायल से भी बड़ा खिलाड़ी निकला, ईरान की मार से कतर, यूएई और सऊदी अरब को बचाने भेजे अपने मिलिट्री एक्सपर्ट्स

यह बेतुका है, Kirti Azad के मंदिर वाले बयान पर भड़के Harbhajan Singh, कहा- खेल में राजनीति न करें

Dhurandhar The Revenge का धमाका! RGV का दावा- अगर फिल्म ने कमाए 2000 करोड़, तो हिल जाएगा साउथ सिनेमा का साम्राज्य!

Reliance US Deal Explained | Donald Trump का धमाका! टेक्सास में खुलेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी, रिलायंस करेगा 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निवेश