नौ राज्यों ने पेट्रोल, डीजल पर वैट कम नहीं किया, हरदीप पुरी ने दी यह अहम जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र और केरल समेत नौ राज्यों ने पेट्रोल व डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को नहीं घटाया है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री ने राज्यसभा में यह भी बताया कि कोरोना महामारी के दौरान कई देशों में ईधन की कीमतों में 50 प्रतिशत का उछाल आया जबकि भारत में यह स्थिर रहा और महज पांच प्रतिशत की ही वृद्धि हुई। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए पुरी ने कहा, ‘‘सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस सच्चाई से खुशी होगी कि ग्राहकों द्वारा पेट्रोल पर किए जाने वाला भुगतान एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि के दौरान स्थिर रहा।’’ उन्होंने कहा कि स्थिति के हिसाब से ईधन पदार्थों पर कर लगाया जाता है। महामारी के समय यह ऊंचे स्तर पर था लेकिनउसके बाद इसमें कमी आई है। 

भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने पूरक प्रश्न करते हुए कहा कि कई राज्यों ने पेट्रोल व डीजल पर वैट में कटौती नहीं की है और आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल इनकी कीमतें सर्वाधिक हैं। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कीमतों में कटौती के लिए हमारे पास जो विकल्प थे, वह हमने किया। नहीं तो अभी इनकी कीमतें और अधिक होतीं।’’ रूस द्वारा कच्चे तेल की कीमतों में छूट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा कि कि केंद्र सरकार कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सभी मौजूदा विकल्पों को तलाशेगी।’’ उन्होंने कहा कि इस सिलिसले में रूसी संघ से उनकी बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘सैन्य कार्रवाई के चलते आज अभूतपूर्व स्थिति पैदा हुई है। जब हम किसी नतीजे पर पहुंचेंगे तो मुझे इसकी जानकारी साझा करने में खुशी होगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: चुनाव खत्म होते ही बढ़े CNG के दाम, पेट्रोल-डीजल पर अभी फैसला नहीं 

एक सवाल के लिखित जवाब में पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 नवंबर, 2021 से पेट्रोल और डीजल पर से उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये प्रति लीटर और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। उन्होंने कहा कि इस उपाय का उद्देश्य अर्थव्यवथा को और अधिक गति प्रदन करना तथा खपत को बढ़ावा देना था और मुद्रा स्फिति को कम बनाए रखना था ताकि गरीब और मध्यम वर्ग की मदद की जा सके। बाद में अनेक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की।

प्रमुख खबरें

West Indies टीम को Greaves की चोट से झटका, Shimron Hetmyer को मिला मौका

Priyanka Chopra की तरह चाहिए Glowing Skin? जानें Gold Serum के फायदे और नुकसान

Iran पर अमेरिकी हमलों के बाद अब एक्शन में आए Houthis, रेड क्रॉस के प्लेन और पायलट को पकड़ा

Sonam Wangchuk Health Update: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के 16वें दिन 8.2 किलो घटा वजन, गिरा शुगर लेवल