केरल के एक परिवार के लिए निपाह का मतलब ‘मौत’, अब भी डर के साये में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

तिरुवनंतपुरम। तीन साल पहले जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि किसी घातक संक्रामक बीमारी ने उनके ‘एक्का’ (बड़े भाई) की जान ले ली तो मोहम्मद मुथालिब ने अपने परिवार के बारे में ‘‘फर्जी खबर’’ पर आक्रोश महसूस किया क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी ‘‘निपाह’’ बीमारी के बारे में नहीं सुना था। जब तक 19 वर्षीय छात्र मुथालिब को इस संक्रामक बीमारी की गंभीरता का पता चलता तब तक यह वायरस उनके परिवार के चार सदस्यों की जान ले चुका था। इस आघात से मुथालिब और उनकी मां मरियम्मा को गहरा सदमा पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: शेन वार्न

हालांकि, शुरू में संक्रमण के कारण साबिथ की मौत के कारणों की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन परिवार के एक अन्य युवक मोहम्मद सलीह की अचानक मौत ने डॉक्टरों के बीच संदेह पैदा कर दिया और नमूनों की जांच ने राज्य में वायरल संक्रमण की मौजूदगी की पुष्टि की।अस्पताल में भर्ती मुथालिब की बुआ मरियम ने भी बाद में निपाह के कारण दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने शुरू में मुथालिब के 60 वर्षीय पिता मूसा मुसलियार की जान बच जाने को लेकर उम्मीद जताई थी, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य भी संक्रमित हो गई थीं, लेकिन एर्नाकुलम जिले के एक बड़े अस्पताल में ले जाने के बाद उनकी जान बच गई।

मुथालिब ने कहा, ‘‘उन दिनों मेरे परिवार को जो सदमा लगा था, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पांच सदस्य इस वायरस से संक्रमित हुए थे और उनमें से चार की जान चली गयी।’’ पिछले हफ्ते कोझिकोड में 12 वर्षीय लड़के ने निपाह वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया जिसके बाद केरल में फिर से इस घातक बीमारी की वापसी का संकेत मिला है। फिलहाल, बच्चे के सीधे और परोक्ष रूप से संपर्क में आए 257 लोगों की सूची तैयार की गई है। इनमें से 141 स्वास्थ्यकर्मी हैं और उनमें से किसी में भी कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ