उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, लड़ सकती हैं विधानसभा का चुनाव

Baby Rani Maurya
अभिनय आकाश । Sep 8 2021 2:04PM

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। मौर्य के यूपी की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही है।

उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुछ महीनों का समय शेष हैं लेकिन राज्य की सियासी गर्मी काफी तेज है। सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की तरफ से पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए राज्य प्रभारी के नामों की घोषणा की गई है। लेकिन अब एक बड़ी खबर ये आई है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। मौर्य के यूपी की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही है। इसके साथ ही उनके उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के भदोही में मूक-बधिर बच्चे से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़