कोरोना काल के चलते पहली बार ऑनलाइन होगा निरंकारी संत समागम

By दिनेश शुक्ल | Nov 19, 2020

गुना। निरंकारी संत समागम पहली बार ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कोरोना संकट के कारण दिल्ली में होने वाले संत समागम इस बार अलग स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। आगामी 5 से 7 दिसम्बर तक होने वाले वर्चुअल निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संत निरंकारी मंडल के मीडिया प्रभारी विजय झाबा ने बुधवार को बताया कि ऑनलाइन सत्संग संत समागम का शुभारंभ 5 दिसंबर को सद्गुरू माता सुदीक्षा के प्रवचन के साथ होगा। 

इसे भी पढ़ें: वकीलों की माँग पर 23 नवम्बर से होगी नियमित सुनवाई, वकीलों ने कलमबंद हड़ताल की दी थी चेतावनी

विजय झाबा के अनुसार भारत-पाक विभाजन के उपरांत दिल्ली में पहला संत समागम बाबा अवतार सिंह के सानिध्य में वर्ष 1948 में हुआ था। इसके बाद संत समागम की परंपरा शुरू हो गई। संत समागम के माध्यम से साधकों को प्रेम, भाईचारा और देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाता है। बाबा हरदेव सिंह और सद्गुरू माता सविंदर कौर के सानिध्य में साधक हर साल संत समागम में जाते थे। 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter